बिलासपुर
राकेश मिश्रा
बिलासपुर जिले के तखतपुर तखतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरभट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मंजू यादव के पति मनबोध यादव की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है।उसकी लाश मुर्गी फार्म के पास सुबह देखी गई।मौके पर सकरी पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। वही डोर स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पता सजी में लगा हुआ है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरभट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच के पति मनबोध यादव कल रात अपनी स्कूटी से गांव में ही निकला था।लेकिन वह रात भर वापस नहीं आया तो परिजनों ने सुबह उसकी खोजबीन शुरू की ।इस दौरान मनबोध का लहुलुहान शव गांव के ही मुर्गी फार्म के पास पड़ा हुआ मिला ।उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान थे ।

मनबोध की लाश मिलते ही हत्या की खबर आग की तरह फैल गई।सकरी पुलिस को हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है।फिलहाल पुलिस मौकेपर है और हत्या के दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार मनबोध शराब का आदी था और कर्ज में डूबा हुआ था।कल शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में पूर्व सरपंच के पति की हत्या हुई है।फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच कर रही है।जांच के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।