हाइवा के तेज घूमते पहिये ने ली फिर एक जान!

मस्तूरी

सूरज सिंह -मस्तूरी क्षेत्र में रेत के अवैध खनन में लगे हाइवा के तेज रफ्तार ने आज फिर एक जान ले ली।तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को अपने पहिये के नीचे कुचल डाला।इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के टिकारी का है।

मस्तूरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिकारी निवासी बसंत भार्गव अपनी हौंडा शाइन मोटरसाइकिल से मस्तूरी से वापस टिकारी आ रहा था।इसी समय जोन्धरा किनोर से रेत लेकर आ रहे हाइवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक और तेज गति से चलाते हुये उसे ठोकर मार दिया,जिससे वह हाइवा के पहिये के नीचे आ गया।और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।इसके बाद ग्रामीणों ने गुस्से में आकर चक्का जाम कर दिया है।चक्का जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस लोगों को शांत कराया और हाइवा के नीचे दबे बसंत के शव को बाहर निकाला।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

READ MORE:  विधायक ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण, नाराज महिलाओं ने कर दिया चक्का जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *