नई मोटरसाइकिल का ऐसा क्रेज,चाकू दिखाकर एजेंसी संचालक से कहा कैसे नहीं दोगे मोटरसाइकिल?

बिलासपुर

राकेश मिश्रा

बिलासपुर जिले के तखतपुर से मोटरसाइकिल एजेंसी संचालक को धमकाने और चाकू की नोक पर मोटरसाइकिल खरीदने का मामला सामने आया है।एजेंसी संचालक ने थाने में मामला दर्ज कर दिया है।वहीं पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर के बजाज मोटरसाइकिल शो रूम में बाहोरिक यादव नाम का एक युवक मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और उसे एक्सचेंज करने की बात कही।उसने बताया कि मै बजाज कंपनी का पल्सर एनएस 125 सीसी मोटर सायकल पूर्व में फाइनेंस कराया था।इस मोटरसाइकिल का 06 माह से किश्त पटाया हूं ।अब मै किश्त नहीं पटा पाऊंगा इसे एक्सचेंज करके मुझे दुसरी मोटरसाइकिल दे दो। एजेंसी संचाली ने उसे समझाया कि पहले से ही तुमने मोटरसाइकिल फाइनेंस कराया हुआ है और तुम्हारा पुरा किश्त भी नहीं पटा है ।इसलिए तुम्हे दुसरी मोटर सायकल नहीं दे सकते।इस पर बहोरिक यादव तैश में आ गया और कैसे मोटर सायकल नहीं दोगे ?कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए चला गया। थोड़ी देर बाद , बहोरिक यादव हाथ मे चाकू लेकर अपने तीन अन्य साथी सूर्य कुमार यादव, बादशाह, और एक अपचारी बालक के साथ आया और चारो दुकान में उपस्थित अमित वैष्णव के साथ पुन: मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच , करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए और वहां से चले गए ।इस तरह एजेंसी में गाली गलौच किए जाने पर एजेंसी संचालक ने थाने में मामला दर्ज करा दिया ।एजेंसी संचालक की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध पंजीबद्ध कर गाली गलौच कर चाकू दिखाकर धमकाने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई।बुधवार को पुलिस ने बहोरिक यादव उर्फ बिल्ला पिता राम प्रसाद यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम करही थाना तखतपुर ,सूर्य कुमार यादव उर्फ सूर्या भोला उर्फ सूर्या पिता संतोष यादव उम्र 20 साल ग्राम करही थाना तखतपुर जिला बिलासपुर ,विवेक यादव उर्फ बादशाह पिता अशोक यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

READ MORE:  अवैध डामर प्लांट में फंसे तीन बेजुबान, पत्रकारों की सक्रियता से बची जान!