बिलासपुर
डेस्क न्यूज
तखतपुर (बिलासपुर): जुनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांधा में जंगल गए 25 वर्षीय युवक धरम दास घृतलहरे पर मादा शेरनी (बाघिन) ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना जोगीपुर फॉरेस्ट के कम्पार्टमेंट नंबर 98 आरएफ (RF) के पास की है।ग्रामीणों के अनुसार, धरम दास सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास जंगल में बांस का करिल और मशरूम बीनने गया था। इसी दौरान घात लगाकर बैठी मादा शेरनी ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी तत्काल जान चली गई। हमले के बाद शेरनी ने शव को क्षति भी पहुंचाई।

घटनास्थल के आसपास ही मादा शेरनी अपने शावक के साथ विचरण कर रही है। वन्यजीव और उसके बच्चे की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भारी खौफ का माहौल है।
इमारती लकड़ी तस्करी का गढ़ रहा है क्षेत्र

गौरतलब है कि ग्राम बांधा और इसके आसपास का जंगल क्षेत्र कीमती इमारती लकड़ियों की अवैध कटाई व तस्करी के लिए लंबे समय से कुख्यात रहा है। वन विभाग द्वारा इस इलाके में लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जाती रही है। लकड़ी तस्करों व ग्रामीणों की जंगल में लगातार आवाजाही के चलते मानव और वन्यजीव आमने-सामने आ रहे हैं, जो इस तरह की घातक घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है।

प्रशासनिक कदम:पुलिस व वन विभाग की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।जंगल न जाने की चेतावनी: वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी है।
देखें वीडियो