हम अटल जी के सपने को साकार करने का प्रयास कर रहे है – अरुण साव

बिलासपुर

राकेश मिश्रा

छत्तीसगढ़ को जो भी मिला है अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया है।चाहे वह छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो ,रेलवे जोन हो या एम्स हो सब अटल जी की दृढ़ इच्छा शक्ति से ही हुआ है।जब छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा था तो कई लोगों ने कहा कि वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी लेकिन अटल जी ने इसकी परवाह नहीं की और छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ।आज हम सब उन्हीं के स्वप्न को साकार करने में लगे हुए है।जो अटल जी ने राज्य निर्माण के समय देखा था।आज तखतपुर में 116 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया है।यह तखतपुर क्षेत्र में मात्र 21 महीने में हुए हैं।यह विधायक के इस क्षेत्र के प्रति प्रेम और विकास के लिए प्रतिबद्धता का परिणाम है।आज उनके जैसे विधायक के नेतृत्व में कम समय में ही तखतपुर विकास की नई गाथाएं लिख रहा है।यह बातें छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तखतपुर के श्रीराम सदन में आयोजित शिलान्यास और भूमि पूजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।

तखतपुर के सांस्कृतिक भवन के पास श्रीराम सदन में 116करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसके मुख्य अतिथि अप मुख्यमंत्री अरुण साव थे।जबकि अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने की।कार्यक्रम में अलग अलग विभागों के 116 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने उपरोक्त बातें कही।उन्होंने आगे कहा क्याज हमने अटल परिसर का लोकार्पण कर छत्तीसगढ़ के निर्माता को अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।प्रदेश के 129 नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण किया गया है।जो अटल जी ने योगदान का स्मारक होगा।उनके द्वारा बनाए गए राज्य को आज विकास के पथ पर सांय सांय आगे बढ़ा रहे हैं।किसानों,माताओं युवाओं सबके लिए योजनाएं बनाई जाकर लाभ दिया जा रहा है।उन्होंने तखतपुर के लिए 5.75 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की।

READ MORE:  वसंतोत्सव पर रंग कर्मी मनीष दत्त को काव्य भारती की संगीतमय श्रद्धांजलि

अपने स्वागत भाषण में विधायक धर्मजीत सिंह ने 116 करोड़ के विकास कार्यों का वर्णन करने के साथ उप मुख्यमंत्री से और भी मांगे रखी जिनमें से कुछ को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच से पूरा करने की घोषणा की।अपने स्वागत संबोधन में धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजना शासकीय है।तखतपुर में अल्प समय में ही तखतपुर में करोड़ों के विकास कार्य किए जा चुके हैं।आज यहां सड़क निर्माण ,पेयजल जैसी आवश्यक निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ है।वही बिजली की समस्या को निजात दिलाने के लिए शीघ्र ही तखतपुर में विद्युत डिवीजन बनाया जाएगा जिससे मुंगेली और तिफरा पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।कार्यक्रम को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन तखतपुर मंडल अध्यक्ष नैन लाल साहू ने किया।

नगर पालिका पार्षदों को नहीं मिला मंच पर स्थान लौटे वापस

तखतपुर नगर पालिका के पार्षदों कोंच पर स्थान नहीं दिए जाने से वे नाराज होकर कार्यक्रम स्थल से चले गए।पार्षदों का कहना था कि हम निर्वाचित जन प्रतिनिधि है।कार्यक्रम तखतपुर नगर पालिका में हो रहा है और नगर को विकास कार्यों की सौगात मिलने वाली है ।इसलिए आए थे।लेकिन हमारे लिए कोई स्थान नहीं दिया गया है।जनता के लिए हम यहां आए थे लेकिन सम्मान से समझौता भी नहीं किया जा सकता है। बता दें कि मंच पर गैर निर्वाचित लोगों ने कुर्सियां घेर ली थी जिससे निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को स्थान नहीं मिल पाया।इनमें जनपद क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य भी थे।वही नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष का नाम नहीं होना नगर में चर्चा का विषय रहा।

READ MORE:  आवास ,राशन और शौचालय की अनियमितता की शिकायत करने पहुंचे बेलसरी के लोग