बिलासपुर
राकेश मिश्रा
तखतपुर जनपद क्षेत्र के पंचायत सचिवों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता 41 लाख से अधिक के आहरण कर दिया।जिला पंचायत सीईओ ने 21 सचिवों को जुलाई में नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।मगर उक्त सचिवों के विरुद्ध आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।वहीं जिला पंचायत सीईओ ने मामले में तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन के लिए संचालनालय से लिखे जाने की बात बताते हुए जवाब आने पर कार्यवाही करने की बात कही है।
तखतपुर क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आचार संहिता के दौरान पंचायत सचिवों ने आचार संहिता के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए 41 लाख से अधिक की राशि का आहरण कर लिया।इसके लिए सचिवों को जुलाई में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी शो कॉस नोटिस में लिखा गया है कि 11 फरवरी को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद 15 वें वित्त आयोग मद से राशि का आहरण किया गया है।यह आचरण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1998 का उल्लंघन है। अतः उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने बात लिखकर तीन दिन में जवाब मांगा गया था।सचिवों ने अपना जवाब जिला पंचायत को भेज दिया है।मगर जुलाई से जारी नोटिस के जवाब के बाद आज नवंबर का 19 दिन गुजर जाने के बाद भी सचिवों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई है।वही इस विषय में जब पंचायत सचिवों से पूछा गया तो सचिवों का जवाब था कि आचार संहिता लगने के बाद राशि आहरण नहीं किए जाने का आदेश हमे नहीं मिला था।इसलिए राशि का आहरण किया गया है। जबकि यही सचिव ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण के लिए आचार संहिता लगे होने का हवाला देते थे।
इस विषय में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सभी सचिवों के जवाब मिल गए है ।उनका कहना है कि बिल पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका था और उसका पैसा खाते में दो दिन बाद रिफ्लेक्ट हुआ है ।यह तकनीकी मामला है इसलिए रायपुर से मार्गदर्शन मांगा गया है।उसके बाद सचिवों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
इन पंचायतों के तत्कालीन सचिवों ने निकाली है इतनी राशि
अमसेना 269511 ,अरईबंद 222000 ,बहतराई 75600 ,भाड़म 774000,भिलौनी 100 500 ,भुन्डा 130674 ,ढनढन 159 500 ,गमजू 138496,घोरामार 20 2336 ,जोंकी 162819 ,खपरी 163000,खरकेना 181 000 ,लखासार 148 000 ,लिदरी 120000 ,मरहीकापा 80337 ,निरतु 85000 ,पेंड्री 130095, रानीडेरा 210000,सफरीभाटा 260000,सलहैया 354130 ,ठाकुरकापा 136392 इस तरह 41लाख से अधिक राशि का आहरण पंचायत सचिवों के द्वारा आचार संहिता के दौरान किया गया है।