जमीन विवाद में सिविल कोर्ट के फैसले के बाद हुई हत्या! 6 भेजे गए जेल बाकी की तलाश जारी।

मुंगेली

राकेश मिश्रा

मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम बांधा में जमीन विवाद में हत्या कर फरार एक अपचारी बालक सहित 6 आरोपियों को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर निवासी रामकुमार कश्यप की ग्राम बांधा में 6 एकड़ 70 डेसिमल पैतृक जमीन है,जिसमें वह 30 वर्षों से काबिज होकर खेती कर रहा था।रामकुमार कश्यप का चचेरा भाई परदेशी का लड़का अयोध्या कश्यप बार बार उससे जमीन को लेकर विवाद करता था और गांव में पंचायत भी कराता था।दोनो के बीच जमीन विवाद सिविल न्यायालय में भी चल रहा था।सिविल न्यायालय से 30 दिसंबर को फैसला आया कि रामकुमार और अयोध्या कश्यप कुल 6 एकड़ 70 डेसिमल में आधे आधे के हकदार है और दोनों को 3 एकड़ 35 डेसिमल जमीन मिलेगा ।लेकिन न्यायालय ने कब्जा आदेश नहीं दिया था।इसलिए पूर्व की भांति रामकुमार ने पूरे 6.70 एकड़ जमीन पर बोए गए धान की फसल को काटकर उसमें गेहूं ,बटरी और मेड में अरहर की फसल लगाया था ,जिसमें से अरहर की कुछ फसल को रामकुमार काट लिया था।

9 जनवरी की सुबह जब मृतक का लड़का सुखदेव अपनी पत्नी कै साथ धान की फसल का रोपाई देखने गए तो देखा कि अयोध्या,अंकित,अन्नू,रामफल,कुंजबिहारी,संतोष,नंदकुमार, धनराज,राजू कश्यप ,डोमन निषाद,राधेश्याम और सुरेश कश्यप अरहर की फसल की कटाई करके ट्रैक्टर के।लोड कर रहे थे।मृतक के बेटे सुखदेव ने जब उन्हें कब्जा आदेश नहीं होने के चलते फसल काटने से मना किया तो वे गाली गलौच करने लगे । इसकी सूचना दोनों ने मृतक रामकुमार को दी तो रामकुमार , उसकी बहन हरा बाई,रामसेवक,रामनाथ, मेंखराम मौके पर पहुंचे।रामकुमार को देखते ही अयोध्या कुर्मी,अन्नू कुर्मी,अंकित ,रामफल कुंजबिहारी सहित अन्य आरोपियों ने आज अरहर को जगह तुम्हे काटेंगे कहते हुए रामकुमार पर लाठी डंडे और तब्बल के बैठ से मारपीट कर हत्या कर दिया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर को भी चढ़ा दिया और चले गए गांव में लक्ष्मीनारायण कश्यप को भी उक्त आरोपियों द्वारा हत्या की नीयत से हमला कर घायल कर दिया।हत्या को सूचना पर लालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया और शव के पंचनामा कार्यवाही सहित अन्य औपचारिकता पूरी कर पुलिस जांच में जुट गई और आरोपियों की तलाश के लिए फॉरेंसिक और साइबर टीम का सहयोग लेकर 7 आरोपियों रामफल पिता परदेशी कश्यप,धनराज कश्यप पिता रामावतार राजू कश्यप पिता अशोक,डोमन निषाद पिता सुखाऊ,नंदकुमार कश्यप पिता सुखराम सुरेश चंद्राकर पिता छैल और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है।पूछताछ में सभी ने एक राय होकर हत्या और लक्ष्मी नारायण के ऊपर प्राणघातक हमला करना स्वीकार कर लिया है।वही हत्या में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडा जप्त कर लिया है।

READ MORE:  बेलगहना पुलिस ने किया किराना दुकान में चोरी का पर्दाफाश