बिलासपुर
राकेश मिश्रा
तखतपुर के सेवेण्टी प्लस प्रोग्रेसिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर का भ्रमण किया और वहां बच्चों के लिए प्रसारित कार्यक्रम ‘ आओ बच्चों ‘ के लिए अपनी प्रस्तुतियां रिकॉर्ड किए।कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को सुबह दस बजे आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर से किया जाएगा।बच्चों ने वहां रिकॉर्डिंग के तकनीक और बारीकियों को समझा।

तखतपुर के सेवेण्टी प्लस प्रोग्रेसिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर का भ्रमण किया और वहां प्रसारण से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।साथ ही उन्होंने वहां रविवार की सुबह बच्चों के लिए प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘ आओ बच्चों ‘ के लिए अपनी प्रस्तुतियां रिकॉर्ड की।बच्चों ने वहां गीत, कहानी ,चुटकुले, कविताएं आदि की प्रस्तुतियों की रिकॉर्डिंग कराई।इस दौरान बच्चों ने रिकॉर्डिंग की बारीकियों को जाना और रिकॉर्डिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों को समझा।रिकॉर्डिंग के लिए बच्चों में काफी उत्साह और उत्सुकता थी।कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को सुबह 10 सजे किया जाएगा।बता दें कि इसके पहले भी सेवेण्टी प्लस प्रोग्रेसिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे आकाशवाणी बिलासपुर में कार्यक्रम की प्रस्तुति दे चुके हैं।
बच्चों को आकाशवाणी केंद्र भ्रमण कराने के विषय में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य तकनीकी बातों का ज्ञान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों को आकाशवाणी केंद्र का भ्रमण कराया गया और उनके सांस्कृतिक पक्ष को प्रस्तुत कर श्रोताओं के सामने लाने का प्रयास किया गया है।बच्चों की प्रस्तुति को सुनकर निश्चित रूप से उनके पालको को प्रसन्नता तो होगी ही कार्यक्रम को सुनकर अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।वही कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चो को अपने आप को और निखारने की प्रेरणा मिलेगी।
आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर में बच्चों का मार्गदर्शन शुभम पांडेय मैनेजर, शिक्षिका स्वाति ठाकुर और सृष्टि मिश्रा ने किया,वही कोशिकी मिश्रा, पल्लवी राजपूत, स्मिता ठाकुर, इंद्र कुमार, समीक्षा, सौम्या, अल्फिया,गौरव ठाकुर,समीक्षा सेमर, सागर, अरहम,आर्यन और सक्षम ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
