प्रकृति सहेजने की अलख: सेवेण्टी प्लस स्कूल के बच्चों ने समझा पेड़ों और वर्षा जल का महत्व

बिलासपुर

डेस्क न्यूज

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और विद्यार्थियों में जागरूकता जगाने के उद्देश्य से ‘सेवेंटी प्लस प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल’ में ‘ग्रीन डे’ और ‘सावन उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण सहेजने की अलख जगाई।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण रक्षा की शपथ दिलाई गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पेड़ों का महत्व, भू-जल स्तर बढ़ाने के उपाय और वर्षा जल संरक्षण की विभिन्न तकनीकों को समझा।

पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा भविष्य सुरक्षित: प्राचार्यशशि मिश्रा (प्राचार्य): > “पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव जगाना आवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है, इसलिए हर बच्चे को कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।”

झांकी पाण्डेय (शिक्षिका): > “ग्रीन डे और सावन उत्सव के संयुक्त आयोजन का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और हमारी संस्कृति से जोड़ना है। जल संरक्षण और वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बच्चों का उत्साह यह दर्शाता है कि वे न केवल पर्यावरण के महत्व को समझ रहे हैं, बल्कि भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।”

देखे वीडियो झलकियां

READ MORE:  तखतपुर स्वर्णकार बंधुओ द्वारा मनाया गया तृतीय स्थापना दिवस।