बिलासपुर: नहाते वक्त युवती का वीडियो बनाया, घर में घुसकर दी ‘उठा ले जाने’ की धमकी; पुलिस की लापरवाही पर भड़का हिंदू संगठन

बिलासपुर

डेस्क खबर

न्यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिसिया कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है। ग्राम चोरभट्टी खुर्द में एक युवती के साथ न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि नहाते समय उसका वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित परिवार जब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचा, तो खाकी ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन्हें थाने से बैरंग लौटा दिया।

तालाब में अश्लील हरकतें और वीडियो बनाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित हिंदू युवती 9 अप्रैल को अपनी मां के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रज्जब खान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि रज्जब ने युवती को देखते ही अश्लील इशारे शुरू कर दिए और मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगा। जब मां-बेटी ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया।

घर में घुसकर दी ‘रात में उठा ले जाने’ की धमकी

दबंगई यहीं नहीं रुकी। कुछ ही देर बाद रज्जब खान अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुस गया। उन्होंने घर में जमकर उत्पात मचाया और युवती को धमकी दी कि— “तुझे रात में उठाकर ले जाएंगे और जान से मार देंगे।” इस घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल: पहले भगाया, फिर संगठनों के दबाव में दर्ज की FIR

इस मामले में सकरी पुलिस की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं:लापरवाही: कल जब डरी-सहमी युवती और उसकी मां थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया।एक्शन: मामला जब भगवा ब्रिगेड और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं तक पहुंचा, तो आज भारी हंगामे और दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी रज्जब खान के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया।”

READ MORE:  सकरी पुलिस ने मोबाइल चोर और खरीददार को पकड़ा

अब तलाश में जुटी पुलिस

देर से ही सही, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद अब सकरी पुलिस का कहना है कि आरोपी रज्जब खान और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। सवाल अब भी वही है कि संवेदनशील मामलों में पुलिस पहले ही दिन कार्रवाई क्यों नहीं करती?