खेत की फेंसिंग में लगाए गए करेंट से भैंसा भैंसी की हुई मौत! प्रशासन जुटा जांच में।

बिलासपुर

डेस्क खबर

तखतपुर के ग्राम पंचायत सागर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।खेत के फेंसिंग में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से कई भैंस और भैंसा की मौत हो गई है।जिसे खेत मालिक द्वारा बिना किसी को सूचना दिए दफना दिया गया है।वही कुछ लोगों द्वारा खींची गई तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल होने से मामले का खुलासा हो गया।वही प्रशासन अब मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सागर के व्यक्ति द्वारा अपने खेत में रबी की धान की फसल को बचाने के लिए फेंसिंग तार में करेंट लगाया गया था।वही आसपास में करेली के दो किसान की भैंसें इसकी चपेट आ गए ।जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इसकी जानकारी मिलते ही खेत मालिक ने बिना किसी को सूचना दिए मृत भैंसा और भैंस को दफना दिया।लेकिन कुछ लोगों को इसकी जानकारी होने से उन्होंने मौके पर जाकर मृत भैंसा और भैंस का फोटो खींच कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।साथ ही क्षेत्र के गौ रक्षकों को भी दे दिया है।इसी बीच भैंस के मालिक भैंस के घर नहीं आने पर उसे ढूंढने निकले ।उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि सागर में करेंट से भैंसों की मौत हुई है।तो वे पता करने सागर पहुंचे ।जहां उन्हें पता चला कि गोपाल सतनामी के खेत के पास उनकी भैंसे मारी थी जिसे दफना दिया गया है।इस बीच प्रशासन को सूचना दे दी ।प्रशासन अब मामले की जानकारी लेने और जांच करने में जुट गई है।

READ MORE:  MKM की खबर का असर!कोरबा से आया युवक किया गया क्वारंटाइन