आशिष सिंह ठाकुर करेंगे रावण दहन, सांस्कृतिक भवन के पास होगा आयोजन

तख़तपुर

ब्यूरो – कल दशहरे के दिन राजपूत समाज द्वारा आयोजित किये जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम में पीसीसी सचिव आशिष सिंह ठाकुर रावण दहन करेंगे।यह आयोजन मानस मंच में सांस्कृतिक भवन के पास होगा।

बक्सर राजपूत समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा।यह आयोजन नगर के सांस्कृतिक भवन के पास मानस मंच में आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव आशिष सिंह ठाकुर होंगे,और उन्ही के हाथों रावण दहन भी किया जाएगा।यह आयोजन शाम 7 बजे होगा ।कार्यक्रम के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइड लाइन का पालन सख्ती से किया जाएगा।

READ MORE:  अजीत जोगी पहुंचे करनकापा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *