बिलासपुर
न्यूज डेस्क
बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हो गया है। रायपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर स्थित संबलपुरी ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्राला ने अपने आगे चल रहे दूसरे ट्राला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला का सामने का हिस्सा पूरी तरह चपट गया और ड्राइवर केबिन में ही फंस ग्राम।देखते देखते में ही ट्राला में भीषण आग लग गई।इससे केबिन में फंसे ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

केबिन बना मौत का कमरा
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर होते ही पीछे वाले ट्राला के केबिन में धमाके के साथ आग लग गई। ड्राइवर झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन के अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ड्राइवर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने ट्राला में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने ट्राला के मलबे से ड्राइवर के जले हुए शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद आगे वाले ट्राला का ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।
देखें वीडियो