सामाजिक संस्था ने मस्तूरी क्षेत्र में किया कंबल वितरण।

मस्तूरी

सूरज सिंह –

बारिश का मौसम खत्म हो गया है और ठंड ने जिले में दस्तक दे दी है ।ग्रामीण अंचलों में भी ठंड का प्रभाव बढ़ गया है,जिसे ध्यान में रखते हुए बिलासपुर की सामाजिक संस्था ने थाना मस्तूरी क्षेत्र में 200 से अधिक कंबल वितरण का लक्ष्य रखा था। इसमें ग्राम रिसदा तथा ग्राम किरारी में आज कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता क्रम में कंबल प्रदान किया गया। जो व्यक्ति आर्थिक रूप से पिछड़े तथा बुजुर्ग वर्ग के थे उन्हें प्राथमिकता देते हुए कंबल का वितरण किया गया । सामाजिक संस्था द्वारा आगे ग्राम टिकारी में भी कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन करने को कहा गया है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इस फाउंडेशन के द्वारा पूर्व में कार्य किया गया है तथा मस्तूरी क्षेत्र में भी यह फाउंडेशन शिक्षा संबंधी कार्य करना चाहती हैं जिसके लिए वांछित जानकारी थाना मस्तूरी से उपलब्ध कराई जा रही है भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।पूरे कार्यक्रम के दौरान कोरोना के सुरक्षात्मक उपाय का ध्यान रखा गया सभी व्यक्तियों को हैंड सैनिटाइज कराया गया तथा सभी को मास्क भी वितरण किया गया

READ MORE:  200मजदूरों ने पूरी की क्वारंटाइन अवधि,स्वास्थ्य परीक्षण के बाद भेजे गए घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *