बिलासपुर
डेस्क खबर
बिलासपुर जिले के तखतपुर अधिकावक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई है।20 से 25 लोगों के द्वारा उनके वर्तमान निवास के पास ही मारपीट की गई है।इससे उनके चेहरे में गंभीर चोट आई है। पुलिस को देरी ने घटना को बड़ा होने का अवसर दे दिया ।

अधिवक्ता सत्येंद्र जायसवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल शाम अपने काम निपटाकर तहसील से निवास पहुंचे थे।उसी समय कुछ लोग कानूनी प्रक्रिया में शामिल एक मकान में ताला तोड़कर घुस रहे थे।इस पर उच्च न्यायलय से स्टे का हवाला देकर उन्होंने उन लोगों को रोकने का प्रयास किया ।साथ ही पुलिस को भी सूचना दी ।इस दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी आ गए ।बात बात में विवाद बढ़ गया।इसके बाद पुलिस जब तक पहुंचती तब तक ताला तोड़ने पहुंचे और उनके साथ आए 15 से 20 अन्य लोगों ने सत्येंद्र जायसवाल के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया ।फिलहाल सत्येंद्र जायसवाल द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है।बता दें कि राम जानकी मंदिर के जमीन को लेकर पिछले दिनों न्यायलयीन आदेश पर सत्येंद्र जायसवाल के काबिज मकान को खाली कराया जा रहा था।इस न्यायलयीन आदेश पर सत्येंद्र जायसवाल द्वारा हाई कोर्ट से स्टे लिया गया था।इसी कब्जे के मकान को लेकर विवाद जारी है और दूसरे पक्ष द्वारा गुरुवार को कब्जा करने की कोशिश करते हुए मारपीट की गई है।

वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि उनको मा.न्यायालय द्वारा मकान के निचले तल का कब्जा सौंपा गया था ।चूंकि मंदिर की उक्त भवन की स्थापना 1886 से पूर्व के होने के कारण उसकी हालत जर्जर है ।इसलिए ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उक्त भवन के मंदिर के कब्जे वाले भाग का मुआयना करने गए थे। मुआयना के दौरान सत्येंद्र जायसवाल और कुछ साथियों द्वारा सबको मैं अधिवक्ता संध का अध्यक्ष हूँ तुम सब को जेल भेजवा दूंगा कहते हुए गाली देने लगा और अन्य लोगो के साथ हाथापाई पर उतर आया । जिसपर स्थानीय लोगो द्वारा बीच बचाव द्वारा मामला शांत करवाया गया ।