बिलासपुर
राकेश मिश्रा
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में डीजल चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है।गिरोह के सदस्य रात में बाड़ी या सड़क के किनारे खड़े हुए वाहनों से डीजल चोरी कर रहे है।बीती रात खम्हरिया के पास अलग अलग वाहनों से एक हजार लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है।डीजल चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर के खम्हरिया में रविवार की रात डीजल चोर गिरोह ने अलग अलग वाहनों से एक हजार लीटर डीजल चोरी कर लिया है।सुबह जब वाहन मालिकों ने अपने वाहन को काम पर लगाने के लिए देखा तो टंकी के ढक्कन खुले थे और टंकी से डीजल गायब था।हार्वेस्टर,हाइवा, ट्रैक्टर, से एक हजार लीटर डीज़ल पार किया जा चुका था। यह घटना बाईपास के पास स्थित संजय कोल्ड ड्रिंक दुकान के समीप की है। देर रात 1 से 2 बजे के बीच चोर गैंग ने मौके पर खड़े दो हार्वेस्टर, तीन ट्रैक्टर और एक हाइवा के टैंकों को निशाना बनाया और बड़ी मात्रा में डीज़ल पार कर दिया।चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए पूरी योजना के साथ आए थे और डीजल चोरी कर ले गए।चोरी की यह वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।फुटेज में चोर गाड़ी से डीजल निकलते साफ दिखाई दे रही हैं,
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में डीज़ल चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी मार्ग पर चोरी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से वाहन मालिकों और ड्राइवरों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस गैंग को पकड़ने और मार्ग पर रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
देखें वीडियो