लॉक डाउन में गुड़ाखु बांटती महिला सहित 8 आई पुलिस गिरफ्त में

बिलासपुर

ब्यूरो -लॉक डाउन के दौरान महिलाओं को गुड़ाखू बांट रही महिला सहित भीड़ इकट्ठी करने वाले 8 लोगों के खिलाफ तोरवा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू है तथा लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों से निकलने पर प्रतिबंध है। तोरवा पुलिस थाने में आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच शिकायत पहुंची कि हेमूनगर ओवरब्रिज के नीचे एक महिला गुड़ाखू के डिब्बे बांट रही है, जिसके कारण वहां भीड़ लगी हुई है। पुलिस मौके पर गई और वहां से सात महिलाओं को थाने लाया गया, जिनके पास 14 डिब्बे गुड़ाखू के मिले। पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि नयापारा सिरगिट्टी निवासी महिला श्रीमती बेबी खान ने उन्हें ये डिब्बे दिये हैं। पुलिस के आने के पहले वह महिला वहां से फरार हो गई। पुलिस ने महिला बेबी खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।तोरवा पुलिस ने सभी आठ महिलाओं के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में आईपीसी की धारा 188 एवं धारा 34 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE:  वस्त्रकार समाज के युवाओं ने वृक्ष लगाकर अजीत जोगी को दी श्रद्धांजलि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *