वस्त्रकार समाज के युवाओं ने वृक्ष लगाकर अजीत जोगी को दी श्रद्धांजलि!

तख़तपुर

ब्यूरो- स्वर्गीय अजीत जोगी को वस्त्रकार युवा संगठन के द्वारा वृक्ष लगाकर श्रद्धांजलि दी गयी और उनके साथ बिताये गए समय और उनके संदेश को याद किया गया।

वस्त्रकार संगठन के युवाओं द्वारा अजीत जोगी को आज वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी।वस्त्रकार संगठन बिलासपुर के जिला अध्यक्ष कैलाश वस्त्रकार व उपाध्यक्ष विकास वस्त्रकार के नेतृत्व में अजित जोगी को नमन करते हुए उनके स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। अजीत जोगी को याद करते हुए कैलाश वस्त्रकार ने कहा कि अजीत जोगी उनके राजनीति गुरु थे उन्ही की अनुशंषा से मुझे तखतपुर का विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया था। माननीय अजित प्रमोद जोगी के जाने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर में डूबा है जोगी जी जैसे नेता कभी हुए और न कभी होगे । इस कार्यक्रम में जिसमे मुख्य रूप से वस्त्रकार संगठन युवा के दीप (आजाद ) ,रंजीत बुनकर, तरुण वस्त्रकार ,बालिका वस्त्रकार, श्रीकांत वस्त्रकार, दीपक वस्त्रकार,बलराम वस्त्रकार, श्रवण वस्त्रकार, ऋषि वस्त्रकार,गोपीनाथ वस्त्रकार ,प्रकाश वस्त्रकार, आदि युवाओ ने सोसल डिस्टेंनस का पालन करते हुए जोगी जी के याद में वृक्ष लागये।

READ MORE:  मुख्यमंत्री ने की माँ महामाया की पूजा ,सभी के लिये की मंगलकामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *