मोटर पंप के तार से चिपक कर युवक की हुई मौत!

तख़तपुर

संतोष ठाकुर– सब्जी बाड़ी में पानी पलाने के लियेे लगााये गए पंप केे तार से चिपक जानेे के कारण एक युवक अकाल काल कलवित हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला तखतपुर थाने के अंतर्गत तखतपुर नगर का ही है।

सब्जी बाडी में पानी पला रहे कृषक टुल्लू पम्प के तार में चिपककर मृत्यु हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर वार्ड क्रमांक 11 चण्डी चैक निवासी संजय पटेल पिता सुखरू पटेल उम्र 22 वर्ष अपने बाडी में सब्जी लगाया हुआ है। जिसमें पानी देने के लिए वह टुल्लू पम्प लगाया हुआ था और उसी में तार भी बिछा हुआ था अचानक तार में वह चिपक गया और घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले को विवेचना में लिया है।

READ MORE:  ग्रामीण युवकों ने बांटे लोगो को मास्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *