रेत से भरा हाइवा हो गया उल्टा, ड्राइवर को आई मामूली चोट

मस्तूरी

सूरज सिंह- मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत चिसदा के पास रेत से भरी हाईवा कल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से पलट गई और गाड़ी के सारे पहिए आसमान की ओर उठ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी जोंधरा की ओर से रेट लेकर आ रही थी और तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के प्रयास में दुर्घटना हो गई। हालांकि ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं आई है पर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ।यह इस रोड में पहला मामला नहीं है आए दिन इस रोड पर हैवी गाड़ियों का एक्सीडेंट होना आम बात हो गई है आए दिन इस रोड पर हैवी गाड़ियां कभी पंचायत भवन में घुस जाती है तो कभी रोड में पलटी खा जाती है तो कभी ग्रामीणों के घर में घुस जाती है पर इन सब दुर्घटनाओं से कैसे निजात पाया जा सकता है कैसे इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है इस ओर किसी भी यातायात अधिकारी की ध्यान नहीं जा रही है जिसके वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है

READ MORE:  गड्ढे में फंसी गाय को गौ सेवकों ने बचाया,की अपील गौ मालिक सुरक्षित रखें अपनी गायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *