खोरसी में मिल चुके 24 कोरोना पॉजिटिव,गाँव वाले आये दहशत में!

मस्तूरी

सूरज सिंह– मस्तूरी मुख्यालय से महज 5 से 7 किलोमीटर दूर बसे ग्राम पंचायत मुड़पार खोरसी में जिस तरह से करोना ने पैर पसारना सुरु किया है। वह पूरे मस्तुरी क्षेत्र वालो के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। गांव के लोग तो बहुत डरे हुये है और आसपास के गांवों में भी इसकी दहसत देखी जा रही है ।सबसे ज्यादा चिंता का विषय सरपंच प्रतिनिधि का कोरोना पॉजिटिव का होना ही है। ना जाने पंचायत मीटिंग के दौरान और कितने उनके संपर्क में आये होंगे ।वही मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।, कुछ दिन पहले ही ग्राम पंचायत मुड़पार खोरसी में करोना के मरीजों की संख्या 16 तक पहुंच चुकी थी ,जो अब बढ़ कर टोटल 24 हो गई है ।इस बात से इनकार भी नही किया जा सकता कि वहाँ अब कोई पॉजिटिव नही मिलेगा ।संख्या बढ़ने का अनुमान है। मंगलवार की शाम को फिर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6 लोगों को करोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है, जिसमें ग्राम पंचायत मुड़पार खोरसी के सरपंच प्रतिनिधि का भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है,जो कुछ दिन पहले ही पंचायत बैठक कर पंचों के साथ पंचायत के कार्यों का विशेष चर्चा हुआ था। ऐसे में सरपंच का पॉजिटिव रिपोर्ट आना सभी पंचों के लिए भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ग्राम पंचायत मुड़पार खोरसी के लोगों में करोना के खौफ से अब सब लोग सहमे हुए हैं ।वही मस्तुरी स्वास्थ्य विभाग प्रमुख नन्दराज कवर ने बताया कि ख़ोरसी मुड़पार टोटल 24 पॉजिटिव अभी तक मिल चुके है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल में चल रहा है और कुछ लोगो के सेम्पल भेजे गए है जिनका रिपोर्ट आना बाकी है वही पूरे ब्लॉक के विषय मे उन्होंने बताया कि शुरू से देखा जाए तो पूरे मस्तुरी ब्लॉक में 149 मामले मिल चुके है ,जिनमे कुछ ठीक हो कर घर भी जा चुके है। पर इन सबके बीच बी एम ओ मस्तुरी का कहना है कि इससे डरने घबराने की जरूरत नही है। बस सावधानी बरतें तो इससे बचा जा सकता है। मास्क का उपयोग करे भीड़ भाड़ वाले जगहों पर जाने से बचे और संक्रमित ब्यक्ति से दूर रहने की कोशिश करे सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करे तो इससे बचा जा सकता है

READ MORE:  'हंगर फ्री बिलापुर' बांट रहा राशन के साथ ग्लूकोज़ और आइसक्रीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *