रोजगार कैम्प में 13 प्रवासी श्रमिकोें को मिला रोजगार

मस्तूरी

सूरज सिंह- कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने के लिये आज जनपद पंचायत मस्तूरी में रोजगार कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें मस्तूरी एवं आसपास के ग्रामों कर्रा, टिकारी, भदौरा, पेण्ड्री, लिमतरा और मुड़पार के लगभग 38 प्रवासी श्रमिकों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 13 श्रमिकों का चयन विभिन्न उद्योगों में रोजगार के लिये किया गया है।
रोजगार कैम्प में स्थानीय उद्योग से मेसर्स हिन्द एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड लिंगियाडीह, मेसर्स ओम फ्लाई ऐश ब्रिक्स पाराघाट, सुप्रीम इण्डस्ट्रीज ढेका, मेसर्स आदित्य एग्र्रो लावर के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
कैम्प में उपस्थित जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित रोजगारमूलक योजनाओं की जानकारी प्रवासी श्रमिकों को दी और उन्हें स्वयं के व्यवसाय स्थापना हेतु प्रेरित किया। संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये इसी तरह कैम्प सतत् आयोजित किये जायेंगे।

READ MORE:  भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, गौठान निर्माण में जमकर हुआ भ्रष्टाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *