राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की बधाई…

.

रायपुर।

गोविंद सिंगरौल

राज्यपाल अनसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.।

  • वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है.। उन्होने बधाई संदेश में कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया।. प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल देते हुए कहा कि सभी मनुष्य परमपिता परमेश्वर की संतान हैं.।सभी बराबर हैं, न कोई ऊंचा है न नीचा है. सीएम बघेल ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सबके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा हमें सदैव उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी.

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया।. उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे की सीख दी.। प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे.

READ MORE:  सुमित कुमार बनाए गए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन के निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *