सीएम भूपेश के गढ़ पाटन में कांग्रेस ने मारी बाजी, 15 वार्डो में से 12 पर मिली जीत*

दुर्ग/पाटन।

गोविंद सिंगरौल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ में कांग्रेस ने बाजी मार दी है. उनके निर्वाचन क्षेत्र पाटन नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 12 में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. यहां पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी सिर्फ 2 सीट पर ही सिमट गई है. जबकि 1 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

इस तरह पाटन नगर पंचायत में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है. सीएम भूपेश पाटन से विधायक है. ये उनका निर्वाचन क्षेत्र है. ऐसे में यहां से कांग्रेस को बहुमत मिलना निश्चित था.

वहीं प्रदेश भर की बात करें, तो नगर निगम, पालिक और पंचायत में कांग्रेस बढ़त बनाती दिख रही है. कई जिलों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. जिन जगहों पर जीत दर्ज की है उन जगहों पर जश्न का माहौल है. पटाखे फोड़े जा रहे हैं. एक दूसरे को मिठाई लिखाए जा रही है.

हालांकि अभी तक फाइनल आकड़ा नहीं आया है कि प्रदेश भर में नगरीय निकाय में किसका कब्जा रहेगा. अभी तो सिर्फ रुझान है. नतीजे आने में शाम हो जाएगा.

READ MORE:  आज होगी टीएस बाबा की नुक्कड़ सभा कल जांगिड़ करेंगे पार्षद कार्यालय का उद्घाटन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *