भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को बीजेपी ने किया नमन

तख़तपुर

तख़तपुर भाजपा मंडल ने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।यह आयोजन बीजेपी कराले पांडेय बाड़ा में किया गया।

भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वी जयंती मंडल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई। सर्वप्रथम स्व. बाजपेयी जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।श्रीमती हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के आदर्श व कार्य हमारे लिए प्रेरणा स्वरुप है। जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सफर में उनके द्वारा किए गए सैद्धान्तिक कार्य आज भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में सार्थक रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से लेकर प्रधानमंत्री सड़क योजना नदियों को जोड़ने की योजना के साथ-साथ विभिन्न ऐसे कार्यों के बारे में बताया । छत्तीसगढ़ को भी उनकी देन है। बाजपेयी जी के जीवन चरित्र और आदर्शों को बताकर उन्हें अपने प्रेरणा स्वरुप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, प्रदीप कौशिक, कृष्णकुमार साहू ,ईश्वर देवांगन ,दिलीप तोलानी,संतोष कश्यप, नरेंद्र रात्रे ,राजेश सोनी, मोनू सेमर, ज्ञान सिंह ठाकुर, राजकुमार यादव, काशी देवांगन,लव पांडेय,एच वी गजबे ,ओंकार सोनी, अमित यादव, शिव देवांगन, नैनलाल साहू, प्रदीप गुप्ता, बसंत सोनी ,दिनेश साहू, माधो देवांगन ,देवा यादव ,सुरेश शर्मा ,दामोदर दुबे ,चंद्रकांत द्विवेदी, इस्लाम अंसारी, संजय शर्मा , श्रीमती प्रतिभा देवांगन, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

READ MORE:  अगर हैं सोशल मीडिया में सक्रिय,तो विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के यह सलाह आएंगे आपके काम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *