भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने की गुरुघासीदास के नाम से पुरुस्कार दिये जाने की माँग!

मुंगेली

महेश कश्यप –

संत गुरु घासीदास के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 नहीं देने पर आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मुंगेली ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त कलेक्टर रजनी भगत को ज्ञापन सौंपा।इसमे संत गुरुघासीदास के नाम पर पुरस्कार की घोषणा नही होने पर अगर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष 2000 से छत्तीसगढ़ के महान विभूति संत गुरु घासीदास के नाम से दिया जाने वाला राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर नहीं की गई है।इससे अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है ,और प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज स्वयं को काफी आहत व अपमानित महसूस कर रहा है।समाज को लगता है कि उनके आराध्य संत की उपेक्षा हुई है। अतः भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा अपने समाज की उपेक्षा का घोर विरोध व कड़ी निंदा करता है। छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता है कि संत गुरुघासीदास बाबा जी के नाम की पुरस्कारों की घोषणा तत्काल करें ।अन्यथा 5 नवंबर 2020 के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन तथा सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई के लिए बाध्य होग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अतिरिक्त कलेक्टर रजनी भगत को ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,महामंत्री आकुंम गेंदले,नरेंद्र पाल बंजारे,अनिल पात्रे, डेविड बंजारा, जगमोहन मिरी,ताराचंद टंडन,टीकम सोनवानी, मोहित बंजारा, रूपेश भारद्वाज,इंद्रजीत कोशले,नितेश भारद्वाज,भागवत काठले, प्रमोद जांगड़े,त्रिवेंद्र जोगवंशी,शेषनारायण मोहले आदि शामिल हैं।

READ MORE:  पार्षद ने जान पर खेल कर निकाला चार को पानी से घीरे मकान से बाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *