गौठान की ज़मीन पर हो रहा अवैध कब्जा,अधिकारियों से की गई शिकायत!

मस्तूरी

सूरज सिंह

शासकीय जमीन पर कब्जा जमाने की नीयत से योजनाओं के लिए आबंटित ज़मीन भी नहीं बच पा रहे हैं।गोडाडीह पंचायत में गौठान के लिए चिन्हांकित जमीन पर काम चलते में ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेजा कब्जा किया जा रहा है।इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई है।

मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत गोडाडीह में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के तहत गौठान निर्माण के लिए चिन्हाकित जगह पर निर्माण कार्य जारी है। लेकिन ग्राम पंचायत के कुछ असामाजिक तत्वों ने दादागिरी के साथजमीन पर कब्जा कर लिया हैं ।साथ साथ अपनी मनमानी करते हुए गौठान निर्माण के लिए चिन्हाकित शासकीय भूमि पर काबीज किए हुए हैं। यह जानते हुए भी कि वहां गोठान निर्माण का कार्य चल रहा है ।इसके बावजूद लोग बेजा कब्जा करने के उद्देश्य से वहां ईट पत्थर भी गिराना प्रारंभ कर दिए हैं। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय व मस्तूरी मुख्यालय के जवाबदार अधिकारियों को लिखित में कई बार शिकायत कर अवगत करा चुके हैं । इसके बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार की उचित कार्यवाही नहीं कि गई हैं, जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है, और इस संबंध में पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के द्वारा कलेक्ट्रेट में शिकायत करने के साथ-साथ बड़े आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

READ MORE:  एसडीओपी की कार्यवाही,20 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *