बंदी का फायदा उठा रहे कोचिये, आ रहे पुलिस की गिरफ्त में

मस्तूरी

सूरज सिंह-सरकार के शराब दुुुआन बंदी का फायदा अवैध शराब बनाने वाले भरपूर उठा रहे हैं।लेकिन पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है। एक तरह से पुलिस और शराब तस्करों में आंख मिचौली का खेल चल रहा है ।मस्तूरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ही करते हुए मस्तूरी के समीप गांव सरगांव से एक आरोपी को 7 मीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

लॉक डाउन के दरमियान शासकीय शराब दुकान बंद होने से जिले के सभी क्षेत्रों में महुआ शराब की अवैध बिक्री जोरों पर है। कहीं पुलिस कार्यवाही कर रही है तो कहीं पर सेटिंग करके मामला रफा-दफा कर दिया जा रहा है। मस्तूरी पुलिस ने अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मुखबीर से मिलने पर कार्यवाही करते हुए ग्राम सरगांव से एक आरोपी भावचंद्र मनहर पिता होरीलाल मनहर को 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है ।मस्तूरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने पर थाना प्रभारी फैजूल शाह ने मस्तूरी से लगे ग्राम सरगांव में दबिश दी जहां पर आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर खपाने की फिराक में था। जिसे मस्तूरी थाना टीम के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। और 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए गिरफ्तार करते हुए धारा 34.(2),59 (क),47(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

READ MORE:  नगर में शुरू हुई एफआईआर की राजनीति,भाजपा और कांग्रेस करा रहे एक दूसरे के विरुद्ध एफआईआर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *