144 के साये में भी लग रहा कृषि चौपाल, शासकीय आदेश और कोरोना का डर नहीं।

तखतपुर

ब्यूरो –

शासन के आदेश निर्देश का तखतपुर कृषि विभाग के अधिकारी और उसके रिश्तेदार के लिए कोई महत्व नही है।ना ही उन्हें और उनके रिश्तेदार को कोरोना का डर है।ऐसा इसलिए कह रहे है कि कलेक्टर ने पूरे जिले में धारा 144 लागू करनेका आदेेेश जारी किया है। किंतु कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कलेक्टर के आदेश को धता बताते हुए कृषि चौपाल लगा रहे हैं।

तखतपुर के ग्राम छतौना में आज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एस के वर्मा द्वारा सेवा सहकारी समिति छतौना में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया था।इस आयोजन में 50 से 60 लोगो को बुलाया गया था लेकिन 20 से 25 ही पहुंच पाए थे।इन कृषकों को वर्मी कॉपोस्ट खाद के उपयोग के फायदे बताकर आगामी फसल के लिए प्रयोग करने प्रोत्साहित किया जा रहा था।लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान नही रखा गया कि कोरोना गाइड लाइन पालन करना है और सबसे अहम कि जिले सहित पूरे संभाग में धारा 144 लागू है।तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोगो को बिना किसी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन किये बैठाया गया है और भीड़ लगाया गया है।
एक तरफ कोरोना के नाम से लोगो के सामाजिक और धार्मिक सहित त्यौहारों के मनाने पर भी रोक लगाया गया है। तो दूसरी ओर अधिकारी के रिश्तेदार शासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए भीड़ इकट्ठी कर वाह वाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं।

जिले में धारा 144 लागू पर कृषि विभाग के लिए नहीजिला दण्डाधिकारी सारांश मित्तर ने पुरे जिले में होली त्यौहार को मनाने के लिए कोरोना की गाइड लाइन जारी कर दिया है ।इसी के साथ जिले में धारा 144 भी लागू हो गया है।

READ MORE:  पुराना थाना भवन में लगी आग,पुराने दस्तावेज और माल जलकर राख!

जारी निर्देश के अनुसार

  • किसी भी स्थान पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठे नही रह सकते है।
  • मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा।
  • शादी,अन्तयेष्टि दशगात्र कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग एक साथ शामिल नही हो सकते हैं।
  • किसी भी कार्यक्रम सभा के लिए एडीएम या एसडीएम से अनुमति लेना आवश्यक है।
  • किसी भी प्रकार के सभा ,जुलूस या धरना पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध रहेगा।

लेकिन ‘सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का’ की तर्ज पर एसएडीओ के रिश्तेदार एस के वर्मा ,जो आरएईओ भी हैं, छतौना में कृषि चौपाल लगाकर भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं।बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के लोग बैठे हुए थे ।अब इससे कोरोना फैल गया तो जवाबदारी किसकी होगी?

इस विषय मे अधिक जानकारी के लिए प्रभारी डीडीए शशांक सिंदे को उनके मोबाइल फ़ोन पर सम्पर्क किया गया ।लेकिन उनसे बात नही हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *