तीन हुए डिस्चार्ज,अब सीजी में कोरोना के 20 एक्टिव केस बाकी

बिलासपुर

ब्यूरो- छत्तीसगढ़ में आज जहां कोरोना के 2 केस पॉजिटिव पाए गये वहीं तीन मरीजो को स्वास्थ्यलाभ उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है।इस तरह अब राज्य में कुल एक्टिव कोविड-19केसों की संख्या 20 रह गयी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज की तारीख तक कुल 4821 व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल लिए गए है।जिसमे से 4319 के परिणाम नकारात्मक आये है।जबकि 469 की जांच की जा रही है।आज कटघोरा से आये नमूनों में 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए है।इस तरह राज्य में।कुल संक्रमित लोगो की संख्या 33 हो गयी है।जबकि ठीक हुए तीन मरीजो को मिलाकर 13 व्यक्तियो को स्वास्थ्य लाभ के पश्चात डिस्चार्ज किया जा चुका है।इस तरह अब कुल 20 ही एक्टिव केस बचे है।जिनका एम्स में उपचार जारी है।

READ MORE:  आज राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *