तेज रफ़्तार और नौजवानी के जोश ने ले ली दो की जान!

तख़तपुर

ब्यूरो – तख़तपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम पाली के पास एक सड़क दुर्घटना में दो नवयुवकों की जान चली गयी है।दोनो युवक दोस्त थे और लोरमी के रबेली के पास सेमरापारा के रहने वाले थे।वे कोटा से लोरमी की ओर से आ रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई।

जुनापारा चौकी क्षेत्र के पाली के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनीराम जगत पिता दुर्गा प्रसाद जगत उम्र 20 वर्ष व सुमित निषाद पिता दूज राम निषाद उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी सेमरापारा रबेली थाना लोरमी जिला मुंगेली दोस्त थे।दोनो मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 28 एल 0659 से किसी काम से कोटा की ओर गए थे।वहाँ से वापसी दौरान दोपहर 1 बजे के आस पास पाली – गमजू मोड़ के पास उनकी मोटर साईकल अनियंत्रित हो गईं और किनारे लगाये गए रेलिंग को ताड़ते हुए नीचे नाले में गिर गए।नाले के किनारे की गई पिचिंग और पास रखे पत्थरो से उन दोनो गहरी चोट आई ।एक युवक मोटरसाइकिल सहित पानी मे डूब गया ।दुर्घटना की सूचना मिलने पर जुनापारा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो युवकों को 108 एम्बुलेंस से लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाँ सुमित निषाद को डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही धनीराम का इलाज के दौरान दम टूट गया।इसी के साथ तेज रफ्तार ने दो और युवकों की जान ले ली।लोरमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमॉर्टेम कराकर परिजनों को सौंप दिया है साथ ही शून्य में मामला दर्ज कर जुनापारा चौकी को स्थानांतरित किया जा रहा है।

READ MORE:  बोहरा समाज ने घर मे अदा की ईद की नमाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *