छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आंदोलन में मूड में,बैठक में की गयी रूपरेखा तैयार।

विलासपुर

ब्यूरो – छग अधिकारी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर शासन के साथ आंदोलन करने के लिए तैयार है।इसके लिए आज पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग में एक बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई और एक दिसंबर को रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कलम रख मशाल उठा प्रांत व्यापी आंदोलन के संबंध में। जिला फेडरेशन की बैठक फेडरेशन के जिला संयोजक डॉक्टर बीपी सोनी की अध्यक्षता में पुरानी कमपोजिट बिल्डिंग में आयोजित की गई। ब्याख्याता संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बैठक में प्रांत व्यापी आंदोलन के समर्थन में जिला फेडरेशन की के द्वारा रूपरेखा के संबंध में चर्चा की गई,जिसमें शिक्षा विभाग में सम्पर्क के लिए ब्याख्याता संघ एवं शिक्षक संघ को जवाबदारी दी गई। एक दिसंबर को सभी कोनहेर गार्डन में दोपहर डेढ़ बजे उपस्थित होकर रैली के रूप जाकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ जिला शाखा बिलासपुर के जिलाध्यक्ष एम सी राय, सौरभ सक्सेना ,प्रशांत कोहनेर,शैलेश शर्मा राजेंद्र साहू, अभय मिश्रा सुधीर मुलकलवार अश्वनी मिश्रा, सुरेश जाधव, निरंजन पांडे, अरविंद चंदेल, आदि साथी उपस्थित रहे। यह जानकारी छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला के द्वारा दी गई।

READ MORE:  जिला पुलिस की मुहिम'समर्पण अभियान' बुजुर्गों को दिलाएगा सम्मान, बताएगा उनके अधिकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *