व्याख्याता संघ ने मानदेय में विसंगति की ओर कराया ध्यान आकृष्ट, सचिव ने कहा देंगे अतिरिक्त राशि

बिलासपुर

ब्यूरो – माध्यमिक शिक्षा मंडल की 28 नवंबर से शुरू होने वाली पूरक परीक्षाओं केलिए केंद्रों को दिये जाने वाले मानदेय में विसंगति की ओर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ ने मंडल के सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया।सचिव ने संघ को आश्वस्त किया कि विसंगति दूर कर अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड की पूरक परीक्षा के मानदेय वितरण में असमानता और विसंगति को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा को अवगत कराया ।और श्री शर्मा ने तत्काल पहल करते हुए इस विसंगति की ओर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल को जानकारी दी। समस्या को तत्काल निराकरण करते हुए सचिव ने ब्यय के अनुसार देयक भेजने पर अतिरिक्त राशि के भुगतान करने की बात कही। इसके लिए संघ ने सचिव के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बोर्ड की पूरक परीक्षा में इस बार एक ही दिन में दो पालियों में सुबह 8बजे से11’30 बजे तक एवं दोपहर एक बजे से चार बजे तक होना है। इस बीच अन्य कार्य प्रश्न पत्र लाने उत्तर पुस्तिका जमा करने आदि संपन्न करना है, जिसके लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक की ड्यूटी रहेगी ।इसमें केवल एक पाली के लिए केंद्र अध्यक्ष और सहायक केंद्र अध्यक्ष को मानदेय दिया गया है।इतना ही नहीं जहां 4 परीक्षार्थी है और जहां पर 100 परीक्षार्थी हैं दोनों को एक ही तरह से मानदेय दिया गया है ।इस विसंगति का ध्यान संघ ने सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर आकृष्ट कराया। जिस पर सचिव ने तत्काल पहल करते हुए शेष राशि देने की बात कही। इसके लिए संघ ने सचिव व्ही के गोयल के प्रति आभार प्रकट किया है ।जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव शर्मा सुरेश अवस्थी प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला बिलासपुर जिला अध्यक्ष एम सी राय सहित अन्य शामिल है।

READ MORE:  दै.वे.कर्म.संघ ने किया अपील पास बनने पर ही कार्यालय आवें,रिस्क न लेवें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *