जितेंद्र सिंह को अगले 3 वर्ष के लिए फिर मिला अध्यक्ष पद का दायित्व।

रायपुर

ब्यूरो – छत्तीसगढ़ संचालनालयीन(विभागाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। कोरोना के कारण चुनाव न कराकर सर्वसम्मति से लिये गए निर्णय में वर्तमान अध्यक्ष जितेंद सिंह ठाकुर को अगले वर्षो के लिए पुनः अध्यक्ष चुना गया है।

आज छत्तीसगढ़ संचालनालयीन (विभगाध्यक्ष) शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष बैठक आहूत की गई।इसमे वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आने वाले कुछ महीने में पूर्ण होने के पूर्व नई कार्यकारिणी का चयन करने के लिए चर्चा की गई ।संघ के पुनः चुनाव कराए जाएं जाने पर चर्चा के दौरान समस्त पदाधिकारियों का मत था कि अभी कोरोना को देखते हुए चुनाव जैसी लंबी प्रक्रिया ना अपनाते हुए सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष का चयन किया जाए।इस पर समस्त पदाधिकारियों ने सहमति देते हुए निर्णय लिया कि वर्तमान अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3 वर्षों के लिए पुनःअध्यक्ष नियुक्त किया जाए ।इस निर्णय के होते ही समस्त पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा सभी पदाधिकारियों द्वारा डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए फूल माला से स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में पुरुषोत्तम पमनानी ,सुनील भूमरकर, जयंत यादव, राजेश वरकडे, नवीन अग्रवाल, मुकेश राजपूत, सीएल शर्मा, पीआर ठाकुर,अखिलेश बारिक, मोहनीश पांडेय, श्रीमती अल्पना दाऊ,महेश चंद्र देशमुख, दीपक देवांगन, प्रवीण तिवारी, आर के अठले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

READ MORE:  बीएएमएस की डिग्री से एलोपैथिक उपचार की शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर हाइकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल,शासन से मांगा जवाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *