मस्तूरी में हुआ प्रेस क्लब का गठन,

मस्तूरी

सूरज सिंह –

वर्तमान में पत्रकारों के ऊपर हो रहे सामाजिक और प्रशासनिक प्रहारों से बचने के लिए सभी पत्रकारो की एकजुटता परम आवश्यक है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज मस्तूरी ब्लॉक के प्रेस क्लब के गठन किया गया।बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष की उपस्थिति में उदय सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की साख मजबूत करने बिलासपुर प्रेसक्लब के पदाधिकारी निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मस्तूरी में पत्रकारों की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमे बिलासपुर प्रेसक्लब के अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, सचिव वीरेंद्र गहवई, सहित कोषाध्यक्ष रमन दुबे उपस्थित थे। इनके समक्ष मस्तूरी प्रेसक्लब का गठन किया गया।वर्षों से मस्तूरी ब्लॉक की खबरों को आम जनता के बीच पहुंचाने वाले मिडीया कर्मियों को प्रेसक्लब में जोड़ा गया,और उनके सफल संचालन हेतु बिलासपुर प्रेसक्लब के पदाधिकारियों ने सभी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। मस्तूरी प्रेसक्लब कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मस्तूरी के सक्रिय 23 मीडियाकर्मियों को प्रेसक्लब में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वही उनके प्रेसक्लब की छवि को निरंतर बनाए रखने मस्तूरी प्रेसक्लब के अध्यक्ष कि जिम्मेदारी उदय सिंह ठाकुर के मजबूत कंधों पर सौंपी गई है ।वही सचिव के रूप में संतोष कुमार ठाकुर चुना गया है।साथ ही कोषाध्यक्ष सुधीर सुमन,उपाध्यक्ष प्रमोद भारत अवस्थी और ननकू साहू, सह सचिव सुरेश दुबे ,अजीत राठौर सहित संरक्षक सुनहर राम चंदेल, ओम प्रकाश पांडे ,बसंत बंसल,दुर्गा प्रसाद प्रजापति ,कृष्णपाल देव खटकर,हरि शंकर पांडे ,सूरज सिंह ठाकुर, सूर्यप्रकाश  सूर्यकांत,सूर्यप्रकाश घृतलहरे ,दुर्गेश चंद्राकर ,रविंद्र टंडन,कृष्ण कुमार चंदेल ,जगन्नाथ प्रसाद नेताम ,शत्रुहन प्रसाद साहू,संजय निषाद सहित सभी उपस्थित सदस्यों को नियुक्त किया गया ।

READ MORE:  घुमक्कड़ युवकों को सुधारने नई युक्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *