घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार!

मस्तूरी

सूरज सिंह – मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भनेसर में अकेली महिला के साथ घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का नाम हरि रात्रे बताया जा रहा है।

प्रार्थीया थाना मस्तूरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भनेसर निवासी हरि कुमार रात्रे पिता त्रिलोचन रात्रे उसके घर मे बलात प्रवेश कर उसके साथ छेड़खानी करने लगा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया।शोरगुल होने पर आरोपी वहां से भाग निकला। तब महिला मस्तूरी थाने पहुंचकर मामले की प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई, जिस पर मस्तूरी थाने में मामले में अपराध क्रमांक 431 / 2020 धारा 456 354 323 भारतीय दंड संहिता दर्ज किया गया तथा घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री संजय ध्रुव तथा पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडेय को दी गई तथा महिला सम्बन्धी संवेदनशील अपराध होने से वरिष्ट अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मामले के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ग्राम भनेसर पहुंचकर आरोपी के घर में दबिश दी परंतु आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। जिस संबंध में पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी किया गया घटना के दूसरे दिन ग्राम पारा घाट में छिपे आरोपी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

READ MORE:  इनकी कलम से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *