अधिवक्ता हितों के लिए दायर याचिका पर हुई सुनवाई।

बिलासपुर

ब्यूरो-लॉक डाउन में सभी प्रकार के न्यायालयीन कार्य बन्द होने के कारण आर्थिक परेशानी से बचाने अधिवक्ताओं को आर्थिक लाभ देने, नियमानुसार सारी सुविधाएं देने और स्वास्थ्य जांच कराने के लिए दायर अधिवक्ता आनंद मोहन तिवारी की याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और विधि एवं नियमानुसार अधिवक्ताओं को अन्य सुविधा मुहैया कराने के लिए दायर की गई दोनों याचिका की सुनवाई आज छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में हुई। इस याचिका पर न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा और न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी की खंडपीठ ने सुनवाई की। जिस पर आज सुनवाई के बाद खंडपीठ ने शासन और अन्य पक्षों को सूचना देकर अपना पक्ष रखने का आदेश जारी किया है । सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव , याचिकाकर्ता राजेश केसरवानी की ओर से अधिवक्ता संदीप दुबे, और याचिकाकर्ता अधिवक्ता आनंद मोहन तिवारी उपस्थित हुए। 

READ MORE:  पूर्व सीएम अजीत जोगी का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में किये गए भर्ती!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *