पूर्व सीएम अजीत जोगी का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में किये गए भर्ती!

बिलासपुर

ब्यूरो-छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जेसीसीजे के अध्यक्ष अजीत जोगी की तबियत अचानक खराब होने से नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें बीपी लो होने की शिकायत है और आई सी यू में रखे गए हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत खराब हो गयी है।इन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जोगी बंगले से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह उन्हें लो बीपी की शिकायत थी ।इनके बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगी और हालत बिगड़ गयी।उसकेबाद उन्हेंअस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों औरअजीत जोगी के बेटे अमित जोगी।का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री को हार्ट अटैक हुआ है और उनकी स्थिति गंभीर है, और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

READ MORE:  स्कूल शिक्षा विभाग ने मांगी अनियमित दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों की जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *