एक ही परिवार के छः लोगों ने कर दी महिला की हत्या,

मस्तूरी

सूरज सिंह-मस्तूरी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की दिन दहाड़े हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज चंद घंटों में ही सुलझा ली है।हत्या में शामिल दो नाबालिक सहित 6 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है।

पचपेड़ी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोन लोहर्सी निवासी एक बुजुर्ग महिला लीला बाई साहू पति ठाकुर राम साहू की हत्या सूचना मिली थी ।जिस पर पुलिस ने टीम मौके पहुंचकर देखा कि एक महिला मृत बैठी हालत में पड़ी है। महिला की शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और शरीर पर खून के धब्बे भी दिखाई दे रहा था।शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच उपरांत कुछ लोगो को शंका के आधार पंर पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया है।हत्या के पीछे अवैध संबंध का होना बताया गया हैं। एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया हैं । हत्या के कुछ घंटों के अंदर ही आरोपी रामशरण साहू पिता केदारनाथ साहू उम्र 34 साल निवासी, यमुना बाई साहू पति रामशरण साहू उम्र 28 साल, दुरपति साहू पति संतोष साहू उम्र 40 साल, प्रीति साहू उम्र 20 साल सहित दो नाबालिगोंं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।प्राथमिक रूप से मामला अवैष संबंधों का बताया जा रहा है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का अवैध संबंध आरोपी परिवार के पिता और दामाद दोनो से था ।इसी के चलते आरोपिया दुरपति अपने पति का घर छोड़कर मायके में रह रही थी।यही अवैढ़ संबंध आज इस हत्याकांड का आधार बन गया।इस केस में थाना प्रभारी एम डी अनंत व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी महज 4 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया।

READ MORE:  जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही,छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो से जुड़े गाइडलाइन का पालन करना भूले अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *