जब कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिखाई मूवी और कराया लंच

बिलासपुर

राकेश मिश्रा

अपने अधीन काम कर रहे छोटे कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए बिलासपुर कलेक्टर द्वारा की गई पहल की चर्चा का विषय बना हुआ है।कलेक्टर के द्वारा किए गए इस अनोखी पहल पर लोगो ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कह रहे हैं कि ऐसा भी हो सकता है।बिलासपुर कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उसके अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करने के लिए  सपरिवार फिल्म दिखाने और लंच कराने की व्यवस्था कराकर एक  नई मिसाल पेश की है।

तखतपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बिलासपुर कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल मतदाता पुनरीक्षण का काम समय से पूर्व करने पर न केवल सम्मानित किया बल्कि उसे परिवार सहित फिल्म देखने और लंच करने की व्यवस्था भी कराई।अभी चुनाव आयोग द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करवाया जा रहा है।इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ का काम सौंपा गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिए गए मतदाता सूची के अनुसार एसआईआर फॉर्म को घर घर छोड़कर भरने के बाद वापस लेकर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन का काम करेंगी।

तखतपुर के बेलपान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दशमत ध्रुव ने बेलपान के अपने मतदाता सूची को दिए गए समय के पूर्व ही पूर्ण डिजिटाइजेशन कर दिया।उनके इस कार्य कुशलता और लगन के लिए बिलासपुर कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल ने दशमत ध्रुव को प्रशस्ति पत्र देकर न केवल सम्मानित किया बल्कि मॉल में परिवार सहित मूवी देखने और लंच करने की भी व्यवस्था कराई। दशमत ध्रुव ने बताया कि वे  बीएलओ के रूप में मुझे क्षेत्र के 420 मतदाताओं का पूरा डेटा ऑनलाइन एंट्री की जवाबदारी दी गई थी जिसे समय पर पूरा पड़ने पर कलेक्टर महोदय ने प्रशस्ति पत्र दिया है।लेकिन मॉल  के फिल्म दिखाने और परिवार के साथ खाना खाने की व्यवस्था कराई।मैने कभी सपने में भी यह नहीं सोचा था ।दशमत ने बताया  कि गांव में बाहर से आई बहुओं के डेटा एकत्र करने में प्रारंभिक कठिनाई आई, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी समझाने के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके। इससे उनका संपूर्ण कार्य समय पर पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि कलेक्टर सर द्वारा सम्मानित किए जाने पर वे बहुत खुश है और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। कलेक्टर महोदय की इस पहल से और भी बहनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

READ MORE:  जनपद उपाध्यक्ष ने बाँटे राशन