बिलासपुर
राकेश मिश्रा
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा और विरोधाभासी बयान सामने आया है।प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश में कहीं भी झोलाछाप डॉक्टर नहीं होने की बात कही है ।उन्होंने यह भी कहा कि यदि कही कोई स्वास्थ्य सेवा के नियमों से हटकर काम करता है तो उसे कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा और साथ ही प्रदेश में बड़ी संख्या में कार्यवाही किए जाने की बात भी कही।बिलासपुर जिले में विभागीय समीक्षा और अस्पतालों के निरीक्षण के लिए आए स्वास्थ्य मंत्री ने फिर एक बार अपने बयान से राजनीतिक हलकों में एक चर्चा छेड़ दी है।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “मैं किसी का अपमान करने वाली बात नहीं कर सकता सब प्रदेश हित में काम कर रहे है और अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं ।प्रदेश में कहीं भी झोला छाप डॉक्टर नहीं है।जो भी बिना लाइसेंस के या मेडिकल नियमों के विपरीत काम करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही को जाएगी और प्रदेश में बड़ी संख्या मे कार्यवाही को जा रही है।”स्वास्थ्य मंत्री ने यह विरोधाभासी बयान देकर विपक्ष को एक और मुद्दा दे दिया है।प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में बिना डिग्री और प्रशिक्षण के तथा बिना लाइसेंस क्लीनिक चल रहे है वही कई लोग गांव गांव घूमकर लोगों का इलाज कर रहे है।इसके बाद भी स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान से आने वाले दिनों में राजनीति गर्म रहने की संभावना है।
देखें वीडियो