बिलासपुर
डेस्क न्यूज

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोखंडी गांव में कृषि विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से भारी मात्रा में अवैध कीटनाशक और दवाएं बरामद की हैं। बिना लाइसेंस के किए गए इस अवैध भंडारण की भनक लगते ही कृषि विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जब्ती और दवाओं की गिनती कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, लोखंडी स्थित यह मकान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी आशु सिंह पाल का बताया जा रहा है।वह पिछले कई वर्षों से यहां रह रहा था और बिना लाइसेंस के कृषि से संबंधित दवाओं और खाद बीज का अवैध रूप से विक्रय करता था।उससे दवा और खाद खरीदने वाले किसान लगातार दावों के और खाद का फसल पर असर नहीं होने की शिकायत कर रहे थे।कृषि विभाग भी मौके की तलाश में था और कई बार रेकी कराया गया था ।लेकिन ज्यादातर समय शटर बंद रहता था।इसलिए कार्यवाही नहीं हो पा रही थी।लेकिन आज अचानक हुई छापेमारी में मकान खुला पाया गया ।जब कृषि विभाग के अधिकारियों ने अंदर जाकर देखा तो बेसमेंट में बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाएं खाद बीज भंडारित किए हुए पाया।जैसे ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा आशु सिंह पॉल फरार हो गया।कृषि विभाग के निरीक्षकों और अन्य आला अधिकारियों ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी और पुलिस बल की मांग की ।
अधिकारियों की मांग पर सकरी थाने से पुलिस बल भेजा गया।अधिकारियों को आशंका है कि बेसमेंट में रखी गई दवाओं में बड़ी तादाद एक्सपायर्ड (अवधि पार) और डुप्लीकेट (नकली) कीटनाशकों की है, जिन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी।फिलहाल कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।