मुंगेली में हुई कोरोना की एंट्री,एक प्रवासी मजदूर निकला पॉजिटिव!

बिलासपुर

ब्यूरो- प्रवासी मजदूरों के आने के साथ ही अब तक सुरक्षित दिख रहा छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे कोरोना की गिरफ्त में आता जा रहा है।इस बात की आशंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही व्यक्त कर दी थी।ताजा मिल रही सूचना के अनुसार कोरोना के पांव मुंगेली में भी पड़ गए हैं।यहां से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया है।इस तरह प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 42 हो गयी है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है साथ ही प्रभावित होने वाले जिलों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं । सबसे पहले रायपुर राजनांदगांव, बिलासपुर,दुर्ग,कोरबा ,सूरजपुर,जशपुर,सरगुजा, बलोदा बाजार ,जांजगीर चांपा, रायगढ़ के बाद अब मुंगेली जिले में भी एक कोरोना का मरीज सामने आया हैं ।अभी

पॉजिटिव पाया।गया यह युवक जरहागाँव थाना क्षेत्र के दशारंगपुर के पास रामपुर का है।यह 22 वर्षीय युवक 16 मई को उत्तरप्रदेश से आया था और क्वारंटाइन में रखा गया था। युवक उन्ही लोगो के साथ आया था,जो जांजगीर चाम्पा में।पॉजिटिव पाए गए है। इएलिये उसका भी सैंपल रायपुर भेज गया था,जिसका RTPCR टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल लाया जा रहा है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजो की संख्या 42 हो गयी है और कुल संख्या 101 पहुंच गई है।जिसमे से 59 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके है।

प्रवासी मजदूरों के लगातार पॉजिटिव आ रहे नतीजों को देखते हुए प्रशासन को प्रवासी मजदूरों के क्वारंटाइन केंद्रों की निगरानी बढ़ाते हुए सख्ती के साथ नियमो का पालन कराया जाना चाहिए। बाकी जिलों में भी सावधानी ज्यादा से ज्यादा बरती जानी चाहिए।इसी के साथ थोड़ी भी आशंका होने पर RTPCR टेस्ट कराया जाना चाहिए।

READ MORE:  पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के घर पहुंचा कोरोना ,भाई और पीएसओ मिले पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *