गर्भवती ,शिशुवती महिलाओं और बच्चों को लगाया गया टीका।

मस्तूरी

सूरज सिंह-मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह में आंगनबाड़ी में गर्भवती ,शिशुवती महिलाओं और बच्चों को टीका लगाया तथा पौष्टिक आहार वितरित किये गए।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह के आंगनबाडी में आज बच्चो शिशुवती व गर्भवती महिलाओं को टिका लगाया गया,जिसमें गांव की सभी गर्भवती शिशुवती व 5 साल तक के बच्चों को टिका लगाया गया ।कोरोना काल मे इन टीको का महत्व और इसलिए बढ़ जाता हैं क्यों कि टीका होने वाले हो चुके और 5 साल के सभी बच्चों को सुरक्षित रखती है और बीमारी से लड़ने में ताकत देती है। आज पूरा विश्व कोरोना से लड़ और कोई और स्वास्थ्य संबंधित परेशानी न हो इसलिए टीकाकरण वक्त में होना जरूरी हो जाता है ।साथ साथ बच्चो के हिस्से का दाल चावल व दलिये का भी घर घर जा कर उनके पालको को वितरण किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को कोरोना वायरस से बचने के लिए माक्स लगाने सेनेटाइजर से बार बार हाथ धोने एक मीटर की दूरी बनाए रखने की सलाह भी दीये इस मौके पर R.H.O महिला कांति अंचल मितानिन संतोषी भारती, संतोषी कस्यप, भवर नंद साहू उपस्थित रहे।

READ MORE:  खैरी में क्वारंटाइन किये गए बाहर से आये छः मजदूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *