पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के घर पहुंचा कोरोना ,भाई और पीएसओ मिले पॉजिटिव

बिलासपुर

ब्यूरो- दुनिया भर में फैल रहा कोविड-19 अब प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के घर पहुंच गया है। उनके भाई ,बहु, भतीजेऔर पीएसओ सहित 5 लोगों का कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है।अब मरकाम का बंगाल कंटेंमेंट जोन घोषित हो गया है।

जानकारी मिल रही है कि पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बंगले में 5 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।जिनमे से तीन मरकाम के परिवार से ही है।उनके छोटे भाई, बहु और भतीजे कोविड पॉजिटिव मिले हैं।वही 2 अन्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।जिनमे से मरकाम के पीएसओ के रिपोर्ट में दुविधा है।पहली बार उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जबकि दूसरी बार नेगेटिव अब फिर से उसका टेस्ट किया जा रहा है।मरकाम के बंगले को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।वही वीआईपी के बंगलों को सेनीटाइज किया जा रहा है।

READ MORE:  आईएएस जनक पाठक को मिली अग्रिम जमानत,हाइकोर्ट ने एट्रोसिटी एक्ट का मामला नहीं बनने की कही बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *