लॉक डाउन में दुकान खोलने पर दो के विरुद्ध दर्ज हुआ एफआईआर

कोटा

संतोष ठाकुर-बाार बार समझाइश के बाद ई नही मानने वाले लोगो और व्यापारियों के विरुद्ध पुलिस नेेेे अब कड़ी कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। आज कोटा थाना क्षेत्र में कोटा के लारी पारा में दो दुकान संचालकों के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।

आज दिनांक 13 अप्रैल सोमवार को कोटा एसडीओपी श्रीमती रश्मीत कौर चावला ने पेट्रोलिंग के दौरान यह पाया की ग्राम लारी पारा में दो दुकान संचालक अपनी दुकानें खोलकर व्यापार कर रहे हैं। जिसमें साहू किराना स्टोर के मालिक जय प्रकाश साहू पिता पंचराम साहू निवासी लारीपारा एवं साहू कपड़ा दुकान के मालिक राम भरोस पिता तिरिथ राम साहू निवासी लारीपारा दोनों के विरुद्ध थाना कोटा मे नियमानुसार कार्यवाही की गई । बता दे कि    एसडीओपी श्रीमती रश्मीत कौर चावला ने  पेट्रोलिंग के दौरान कोटा क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए दो दुकानदारों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही कर दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया। जहां से कल दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

READ MORE:  जनपद उपाध्यक्ष ने बाँटे राशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *