जनपद उपाध्यक्ष ने बाँटे राशन

मस्तूरी

सूरज सिंह-एक सच्चा जनप्रतिनिधि वही होता है जो लोगों की विषम परिस्थिति में भी अपने क्षेत्र के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहे। आम जनता की समस्या को अपनी समस्या समझने वाला ही एक सच्चा जनप्रतिनिधि होता है।जैसा कि हम सबको पता है कि गरीब मजदूरों की समस्या लॉक डाउन की वजह से बढ़ गई है ना वे काम पे जा पा रहे है ना घर से निकल पा रहे है। ऐसी स्थिति में मस्तुरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने ग्राम पंचायत आंकड़ीह में आज के तिहाड़ी मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले मजदूरों को राशन,सब्जी,साबुन, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण खुद घर घर जा कर किया और सबसे आग्रह करते हुए बोले कि खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोए मास्क का उपयोग जरूर करे सामाजिक दूरी का पालन जरूर करे और शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करे ।

READ MORE:  घंटो चला आस्था और विश्वास के सहारे मृत युवक को ज़िंदा करने का प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *