ग्रामीण युवकों ने चंदा कर पीएम केअर फण्ड में जमा कराई राशि

मस्तूरी

सूरज सिंह-कोरोना के कारण आम जन ही नही सरकार भी आर्थिक कमी से जूझ रही है।इसमे देश की अमीर-गरीब जनता अपने सामर्थ्य अनुसार सहायता भी दे रहे है।लोगो की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ मे ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सहभागी हो रहे है।

कोरोना के कारण हमारे भारत में गरीबों की संख्या जो रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं ऐसे मजदूरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री रिलीफ फंड बनाया है जिसमें भारत देश के नागरिक स्वेच्छा से आर्थिक मदद कर सकते हैं ।इन दान मिले हुए पैसे को भारत देश के उन सभी गरीब वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए लगाया जाएगा। इसी कड़ी में आज मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सोनपरी के युवाओं ने चंदा इकट्ठा करके करीबन ₹5001 पीएम रिलीफ फंड में दान किया जिसमें शोभित साहू चिंटू साहू भुनेश्वर साहू दसोत पटेल मनोज ध्रुव शिव चंद्रमणी विनय सत्रुहन कमलेश चंद्रिका बजरंग गोपाल मनोज रामसिंह गिरधर साहेब लाल उमेश गोयल कुलदीप परमेश्वर जगमोहन विक्रम गोलू हेमनाथ दुकालू पूरण शंकर अशोक कुंभकरण साहू रवि बाबू राम पटेल मनी जवाहर अमृत पैकरा मेघनाथ साहू रामायण यादव मिथलेश साहू आदि का योगदान रहा।

READ MORE:  तख़तपुर भाजपा कर रही लोगो की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *