पीडीएस के चावल की खुलेआम सौदेबाजी, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

बिलासपुर

डेस्क खबर

तखतपुर क्षेत्र में राशन की अफरा तफरी जोरो पर है।राशन दुकान संचालक हर महीने राशन की अफरा तफरी कर मोटी कमाई कर रहे है।यहां राशन दुकान संचालक गरीबों के लिए आए राशन को मार्केट और राइस मिलरो को बेचकर शासन के खाद्य सुरक्षा अधिनियमों की धज्जियां उड़ा रहे है।वहीं बेखौफ होकर राशन दुकानों में ही सौदेबाजी कर रहे हैं।

शासन के द्वारा गरीबों और बारिबी रेखा से ऊपर के परिवारों के लिए भेजा गया राशन उचित मूल्य दुकान संचालकों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन गया है।दुकान संचालक राशन के लिए आए चावलों को हितग्राहियों से सीधे सौदेबाजी करके मार्केट या राइस मिलरो को बेच रहे है।इसमें प्रति किलो पांच से सात रुपए तक का मुनाफा कमा रहे है। वही बिचौलिए भी इस तरह के काम के3 लिए राशन वितरण के समय दुकानों में डटे रहते है,और दुकान संचालकों से सीधे सौदे बाजी करते है।अधिकांश हितग्राही अपना राशन नहीं ले जा रहे हैं बल्कि उसके बदले दुकान संचालकों से पैसे लेकर अंगूठा पंच कराकर चले जा रहे है।या फिर हितग्राही अपना कार्ड इन्हीं के पास छोड़ दिया रहता है दुकान का सेल्समेंन इन्हें फोन कर पॉज मशीन में थंब लगवा लेता है।उससे पहले ही चावल का सौदा किसी अन्य व्यक्ति से हो चुका होता है।इन्हीं चावलों को दुकान संचालक बाजार में बेचकर कमाई कर रहे है। जबकि पीडीएस का चावल खरीदन और बेचना दोनों ही अपराध है।

इसी तरह का एक सौदेबाजी का एक्सक्लूसिव वीडियो MISHRA KI MIRCHI के पास है जिसमें दुकान का सेल्समैन चावल की सौदेबाजी करते साफ दिखाई दे रहा है।यह वीडियो बेलसरी में संचालित राशन दुकान का बताया जा रहा है।

READ MORE:  मानसिक अवसाद से न घबराएं, सहायता के लिए 7067667945 पर फ़ोन लगायें!

वही इस मामले में खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान का कहना है कि पीडीएस का चावल बेचना और खरीदना दोनो अपराध है।यदि पीडीएस का चावल गलत तरीके से बेचा और खरीदा जा रहा है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

देखें विडियो