बिना नंबर प्लेट क्यों चल रही नगर पालिका की गाड़ियां?कब होगी एमवी एक्ट की कार्यवाही?

बिलासपुर

राकेश मिश्रा

शासन के नियम केवल आम जनता के लिए है शासकीय संस्थाओं और संसाधनों पर नियम लागू नहीं होते है।ऐसा ही कुछ संकेत मिलता है जब नगर पालिका के वाहनों को बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर खुले आम दौड़ते हुए देखा जाता है।नगर पालिका के पास जितने भी वाहन है किसी में भी आपको नंबर प्लेट दिखाई नहीं देगा।इसके पीछे लापरवाही के साथ साथ पेट्रोल डीजल का खेल भी हो सकता है।

नगर पालिका तखतपुर में नए पुराने किसी भी वाहन पर नंबर प्लेट नहीं है।इनमें कुछ गाड़ियां पुरानी होकर कण्डम हो चुकी है तो अधिकांश हाल के समय में ली गई है। कुल मिलाकर वाहन चाहे नए हो या पुराने छोटी हो या बड़ी किसी में भी नंबर प्लेट नहीं लगा है।ऐसे में सवाल उठता है कि नगर पालिका की गाड़ियों की में नंबर प्लेट लगाने में नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को क्या समस्या हो रही है।नगर पालिका तखतपुर के पास घर घर से कचड़ा उठाने के लिए 10 मिनी टीपर, एक टीपर, तीन ट्रैक्टर के अलावा पोल लाइट के लिए एक स्काई लिफ्टर, एक जेसीबी वाहन है।इनमें से टीपर और ट्रैक्टर पुराने है लेकिन छोटे टीपर और स्काई लिफ्टर,तथा जेसीबी हाल के वर्षों में खरीदे गए है।इनमें पुराने वाहनों में नंबर प्लेट नहीं होना समझ में आता है क्योंकि पुराने नियमों के अनुसार वाहनों के नंबर प्लेट वाहन खरीदने के महीने भर बाद मिलता था।लेकिन नए नियमों के अनुसार वाहन बिना नंबर प्लेट के शो रूम से बाहर जा ही नहीं सकता है।ऐसे में बिना नंबर प्लेट के वाहन नगर पालिका तक किसने सप्लाई किया? और वाहनों के नंबर प्लेट कहां है? लेकिन सवाल यह उठता है कि नगर पालिका के वाहनों में नंबर प्लेट क्यों नहीं लगाए गए हैं?इस विषय में जिम्मेदार गोल मोल जवाब देकर बचने का प्रयास करते हैं ।लेकिन स्पष्ट नहीं बता पाते कि आखिर नंबर प्लेट क्यों नहीं लगाया गया है।नगर पालिका के कुछ जनप्रतिनिधि दबी जुबान में इसके पीछे डीजल की अफरा तफरी लिए जाने को प्रमुख वजह बताते है। हजारों लीटर डीजल का बिल बनाया जाता है।लगभग एक से डेढ़ लाख का डीजल का बिल हर महीने बनता है।इसी का सारा खेल बताया जा रहा है।

READ MORE:  क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर घूम रहे मजदूर ,ले रहे समोसे का स्वाद!

मोटर वाहन अधिनियम का हो रहा उल्लंघन
नगर पालिका की गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के दौड़ते हुए एमवी एक्ट की खुले आम उल्लंघन कर रहे हैं।लेकिन आम जनता को हेलमेट नहीं लगाने, ट्रिपल सवारी या मजबूरी में रॉन्ग साइड पार्किंग पर चालान काटने वाली पुलिस कभी भी नगर पालिका की गाड़ियों का चालान नहीं काट रही है।जबकि ये गाड़ियां रोज कचरा उठाने के लिए गली गली घूम रही है।बिना नंबर प्लेट लगे नगर पालिका के।कुछ वाहन अनफिट भी हो चुके है।

इस विषय में नगर पालिका तखतपुर के सीएमओ अमरेश सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियों को नंबर जारी हुए हैं।लेकिन क्यों नहीं लगाए गए है इसकी जानकारी संबंधित प्रभारी बता पाएंगे लेकिन यह लापरवाही है।इसके लिए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और निर्देश दूंगा कि वाहनों के नंबर प्लेट तुरंत लगवाएं।

देखें वीडियो